मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

एमपी के सीधी में अंधविश्वास के चलते एक देवर ने अपने ही दफन भाभी की कब्र को खोद डाला। देवर के इस हरकत से आसपास के इलाके में सनसनी खींच गयी। जानकारी के मुताबिक 15 नम्बर को मुस्लिम महिला की मौत हुई थी इसके बाद परिजनों और रिश्तेदारों द्वारा मृतिका के शव को स्थानीय कब्रिस्तान में दफनाया गया था।आपको बता दे के कल मृतिका के मृत्यु के 40 दिन पूरा होने थे जिसके बाद मुस्लिम विधि विधान के अनुसार चालीसवां कार्यक्रम का आयोजन होना था। लेकिन उसके पहले ही देवर ने अंधविश्वास के चलते कब्र को खोद कर परिजनों में अफरा तफरी का माहौल खींच दिया, इस बीच मृतिका के बेटे की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने सनकी चाचा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और अंधविश्वास में लिप्त देवर को गिरफ्तार कर लिया है। अब पूरे मामले में पकड़े गए आरोपी चाचा से पूछताछ में पुलिस जुट गयी है। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के थानाहवा टोला का है स्थानीय लोगों मे भी अंधविश्वास की ये कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है।

