मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

सतना सांसद गणेश सिंह ने जारी एक बयान में जानकारी देते हुए कहा है कि सतना हवाई अड्डे का जो नवनिर्माण हुआ था हवाई परिचालन के लिए डीजीसीए के पास लाइसेंस हेतु आवेदन किया गया था, गहन जांच एवं प्रशिक्षण के बाद डीजीसीए ने सतना हवाई अड्डे से हवाई परिचालन हेतु लाइसेंस जारी कर दिया है इसके लिए सांसद गणेश सिंह ने सतना वासियों को बधाई दिया है साथ ही नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू एवं डीजीसीए के समस्त अधिकारियों को धन्यवाद देता हूं मंत्री जी से मैं मिला था और उनसे मैने आग्रह किया था कि हमारे हवाई अड्डे का रनवे साढ़े 1800 मीटर है लेकिन हवाई अड्डे का पुनर्निर्माण मात्र 1200 मीटर में हुआ है 600 मीटर के रनवे को और बढ़ाए जाने की जरूरत है साथ ही नाइट लैंडिंग की भी मांग हमने की थी मंत्री जी ने हमें अस्वस्थ किया था कि यह सारी सुविधाएं अवश्य पूरी की जायेगी। सांसद गणेश सिंह ने मंत्री से और राज्य के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी से भी आग्रह किया है कि क्षेत्रीय हवाई उड़ान योजना के तहत सतना,भोपाल, इंदौर के लिए 19 सीटर विमान चलाने की मंजूरी तत्काल दी जाए।

