गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने लगाया जनता दरबार, सुनी 200 से अधिक लोगों की फरियादें, निराकरण का दिया निर्देश | New India Times

मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:

New India Times

गोरखपुर में अपने दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री हैं। जहां पर आज यानी रविवार सुबह सीएम योगी ने बाबा गोरक्षनाथ के दर्शन के बाद जनता दरबार लगाया। सीएम ने गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी और उन्हें जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश दिए। बता दें कि सीएम योगी ने गोरखपुर पहुंचने के बाद हमेशा की तरह आज सुबह गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन-पूजन के बाद अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर माथा टेका और फिर मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए गौशाला पहुंचे। उन्होंने मंदिर प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ संवाद कर मंदिर और व्यवस्था आदि की जानकारी ली। वहीं, सीएम ने मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार लगाया। जहां उन्होंने 200 से ज्यादा लोगों की फरियादें सुनी।

गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने लगाया जनता दरबार, सुनी 200 से अधिक लोगों की फरियादें, निराकरण का दिया निर्देश | New India Times

जनता दरबार में CM ने सुनी लोगों की फरियाद: सीएम योगी के जनता दरबार में पीड़ितों ने सीएम से अपनी समस्याएं बताई और न्याय की गुहार लगाई। जनता दरबार में ज्यादातर जमीन विवाद और थानों से जुड़ी समस्याएं रहीं। कई लोगों ने मुख्यमंत्री से शिकायत की और कई लोगों ने मदद की गुहार लगाई। सीएम ने बारी-बारी कर सभी फरियादियों की फरियाद सुनी और वहां मौजूद अधिकारियों को इन लोगों की समस्याओं का जल्द से जल्द दूर करने का आदेश दिया। सीएम ने कहा कि हर किसी के साथ न्याय होना चाहिए और हर गरीब की मदद होनी चाहिए।

गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने लगाया जनता दरबार, सुनी 200 से अधिक लोगों की फरियादें, निराकरण का दिया निर्देश | New India Times

CM योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश: जनता दरबार में सीएम योगी ने सभी को आश्वस्त देते हुए कहा कि, सरकार हर जरूरतमंद और गरीब के साथ खड़ी है। उन्होंने ऐसे सभी फरियादियों के प्रार्थनापत्र पर संबंधित जिले के प्रशासन को जल्द रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया। कहा कि समय से इस्टीमेट बनाकर शासन को उपलब्ध कराया जाए ताकि किसी के इलाज में देरी न हो। कई महिलाएं जमीन की शिकायत लेकर पहुंची थीं, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जमीन कब्जा करने वालों को कड़ा सबक सिखाया जाएगा। सीएम ने पुलिस अधिकारियों को जांच करने के निर्देश दिए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.