निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:
विधिक साक्षरता शिविर के आयोजन की मुख्य रूप से थर्ड जेंडर के संबंध में विशेष उद्देश्य ऑर्गेनाइजेशन अवेयरनेस प्रोगाम फॉर वेलफेयर ऑफ थर्ड जेंडर के विषय में बच्चों को जागरूक किया गया जिसके मुख्य अतिथि तहसीलदार इटवा श्री देवेंद्र मणि त्रिपाठी जी रहे तहसीलदार महोदय ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर छात्राओं से मालार्पण करवाया स्वयं दीप प्रज्वलित कर छात्रों ने सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत करके आयोजन का प्रारंभ किया गया। महोदय ने अपने वक्तव्य में कहा कि थर्ड जेंडर (किन्नर) भी आप ही में से प्राकृतिक विकृति के कारण बने हुए हैं इनका हमें समाज से तिरास्कार नहीं करने की जरूरत है इन्हें अपने समाज में स्थान देने की जरूरत है।

बच्चों को अपने संबोधन में यह भी कहा कि हम भी आप लोगों जैसे गुरुजनों द्वारा शिक्षा ग्रहण करके इस प्रकार सम्मान व समाज की सेवा में लगे हैं आप भी अधिकारी का अनुकरण करके आगे बढ़कर समाज सेवक बने। इस आयोजन की अध्यक्षता विद्यालय के उप प्रधानाचार्य श्री अशोक कुमार तिवारी, धर्मेंद्र कुमार, प्रियंका दुबे सदर लेखपाल पन्नी लाल यादव कार्यक्रम का संचालन श्याम नंदन शुक्ला जी ने किया तथा विद्यालय के सभी शिक्षक व कर्मचारी छात्र- छात्राओं की उपस्थित रही सभी ने बड़ी उत्सुकता के साथ तहसीलदार महोदय व अन्य वक्ताओं के बातों को ध्यान से सूना, कार्यक्रम के समापन की घोषणा उप प्रधानाचार्य द्वारा किया गया।

