मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

थाना खुटार के गांव रौतापुर में गुरुवार की रात 65 वर्षीय रामसेवक की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा। सूचना मिलते ही राजेश एस पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का किया था निरीक्षण, घटना के जल्द खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमों को लगाया, थाना खुटार पुलिस, एसओजी, सर्विलांस सेल टीम ने 24 घंटे में रामसेवक की हत्या का खुलासा करते हुए रामसेवक की बहू शशि मिश्रा, सुबोध मिश्रा व दोस्त शत्रुघ्न को किया गिरफ्तार आल्हा कत्ल बरामद।
मृतक रामसेवक व उसके पुत्र व बहू में विवाद होता रहता था, जिस के चलते रामसेवक कहता था, कि वह अपनी जमीन अपनी बेटी के नाम कर देगा जिसके चलते बहू शशि मिश्रा ने अपने पति आलोक के मौसेरे भाई सुबोध मिश्रा व शत्रुघ्न के साथ मिलकर रात को सोते समय रामसेवक के सिर पर लोहे के पाइप से कई बार वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया।
मनोज कुमार अवस्थी एसपी ग्रामीण बताया कि रामसेवक का विवाद उसके पुत्र व बहू से होता रहता था जिसके चलते रामसेवक कहता था कि वह अपनी जमीन अपनी बेटी के नाम कर देगा जिस पर बहू शशि मिश्रा ने अपने पति आलोक के मौसेरे भाई सुबोध मिश्रा व शत्रुघ्न के साथ मिलकर अपने ससुर रामसेवक हत्या करवा दी, पुलिस ने तीनों आरोपियों को भेजा जेल।

