अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

मथुरा महानगर कांग्रेस कार्यालय पर अलीगढ़ जनपद की खैर विधानसभा के उपचुनाव की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक महानगर कांग्रेस कमेटी मथुरा के अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस सचिव, प्रभारी मथुरा जनपद राजेश राज जीवन उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के उपचुनावों की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि राजेश राज जीवन ने अपने संबोधन में बताया की उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा के उपचुनाव के लिए बुगल बच चुका है जिसमें कांग्रेस पार्टी को गाजियाबाद और अलीगढ़ जनपद की खैर विधानसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे, चुकी खैर विधानसभा मथुरा जनपद की सीमा से लगी हुई है। विधानसभा उपचुनाव के तहत अलीगढ़ जनपद की खैर विधानसभा में कांग्रेस की मजबूत स्थिति है और अनुरोध किया की कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी महानगर कांग्रेस कमेटी एवं मथुरा महानगर के सभी सम्मानित कांग्रेस जनों एवं सदस्यों को अपना पूर्ण योगदान खैर विधानसभा में जाकार देना होगा, अध्यक्षता करते हुए विक्रम वाल्मीकि ने अपने संबोधन में आश्वासन देते हुए कहा की महानगर कांग्रेस कमेटी एवं महानगर के सभी कांग्रेस जन एवं एक एक सदस्य अपने तन मन धन से खैर विधानसभा के उपचुनाव में अपना योगदान प्रदान करते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे और सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन जाएंगे और प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार प्रसार करेंगे पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराकर ही दम लेंगे और बैठक का संचालन महानगर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता उमाशंकर शर्मा ने किया। बैठक मैं उपस्थित कांग्रेस जनों में सर्वश्री दिनेश सैनी एडवोकेट मनोज गौड़, मानवेंद्र पांडव, संजय पचौरी, जिलानी कादरी, डा सी एल शर्मा, विपुल पाठक, अप्रतिम सक्सेना, रमेश कश्यप, पार्षद अबरार कुरैशी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, पूरन सिंह, रवि वाल्मीकि, अनिल खरे, संजीव शर्मा, अनवर फारुकी, संदेश पाठक, सतीश राजोरिया, इंद्रजीत गौतम, संजय सक्सेना, नसरुद्दीन अब्बासी, अनूप गौतम, सत्यवान गोस्वामी एडवोकेट, हर्षक सक्सेना, मोहम्मद दिलशाद, शाहरुख खान, हिमांशु चौहान आदि कांग्रेस जन बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित थे।

