डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन मुरादाबाद द्वारा मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन मुरादाबाद द्वारा मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस | New India Times

जिला चिकित्सालय मुरादाबाद में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन मुरादाबाद द्वारा विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। जिसमें समस्त विधा के फार्मासिस्ट, बेरोजगार फार्मासिस्ट, प्रशिक्षु फार्मासिस्ट उपस्थित रहे।
जिला मंत्री हेमन्त चौधरी ने कहा की फार्मासिस्टों की जिम्मेदारी सिर्फ दवाइयां को वितरित करना नहीं है बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि उनके इस्तेमाल से कोई अप्रिय प्रभाव न हो। छात्रों को विश्व फार्मासिस्ट दिवस के महत्व पर बल देते हुए कहा कि फार्मासिस्टों को दवाइयों के दुष्प्रभाव को पहचानने और रिपोर्ट करने की प्रणाली को और भी सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता है। दवाइयों की सुरक्षा और उचित निगरानी के बारे में भी बताया। जिसमें औषधियों के रख रखाव व उपयोग पर चर्चा हुई तथा मरीजों को फल एवं मास्क वितरित किए गये।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप निश्चल भटनागर, पंकज पाण्डेय, हरीश चौहान, हरिबाबू शाक्यवार, प्रेमनाथ तिवारी, चंडी प्रसाद थपलियाल, नरेंद्र पंवार, राजेश पाठक आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.