पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ धार (मप्र), NIT:

जनपद पंचायत उमरबन के सभागार में 23 सितंबर 2026 को जनपद स्तरीय दक्षता विकास प्रशिक्षण एवं एक दिवसीय बैठक-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में DRASHTI Accounting, OSR Management, Asset Mapping, निर्माण कार्य एवं भुगतान संबंधी पोर्टल तथा पंचायत दर्पण सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों में नियमित रूप से उपयोग किए जाने वाले विभिन्न पोर्टलों एवं डिजिटल प्रणालियों के संचालन में पंचायत सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकों (GRS) की दक्षता एवं क्षमता का विकास करना था।

उक्त प्रशिक्षण मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित पचौरी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर श्री नंदराम डावर, ब्लॉक समन्वयक आर.जी.एस.ए. ने प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को संबंधित पोर्टलों एवं विषयों की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करते हुए उनके प्रभावी उपयोग के संबंध में मार्गदर्शन दिया।

कार्यशाला का उद्देश्य पंचायत स्तर पर डिजिटल प्रणालियों के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देना तथा पंचायतों के कार्यों के बेहतर संचालन एवं प्रबंधन के लिए संबंधित कार्मिकों की दक्षता में वृद्धि करना रहा।

