पुरानी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर कर हत्या | New India Times

अरशद आब्दी, झाँसी (यूपी), NIT; ​

झाँसी में दोपहर के समय एक युवक पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी डण्डों से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। चुनावी माहौल में हुए हमले से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया है। घटना में घायल युवक को उपचार के लिए मेडिकल में भर्ती कराया गया जहां परीक्षण के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि हमलावर व मृतक के परिवारों में पुरानी रंजिश चली आ रही है जिसके चलते घटना को अंजाम दिया गया है। फिल्हाल सच्चाई क्या है यह तो पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। ​
चिरगांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम नीबी निवासी सुरेश पाल पुत्र परमोले पाल अपने भाई आत्माराम पाल व श्यामू, लखनपाल,  आदि के साथ आज दोपहर लगभग 3: 30 बजे चिरगांव स्थित बैंक का काम निपटाकर मारूति 800 कार से वापस अपने घर आ रहे थे, इसी बीच रास्ते में रेलवे स्टेशन के पास आधा दर्जन से अधिक हमलावरों द्वारा इनकी गाड़ी को रोककर गाली गलौज करने लगे, जिसके विरोध पर सुरेश पाल व उसके भाई ने आत्माराम व दोनों भाईयों पर लाठी डण्डों से हमला कर दिया। इसी बीच मौका पाकर आत्माराम वहां से भागने में सफल हो गया परन्तु सुरेश पाल हमलावरों के चंगुल से बच नहीं सका और बुरी तरह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। घटना की सूचना आत्माराम ने चिरगांव पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सुरेश पाल को उपचार के लिए मेडिकल कालेज झांसी भिजवाया और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। मेडिकल में चिकित्सकों द्वारा परीक्षण करने पर घायल सुरेश पाल को मृत घोषित कर दिया गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित पुलिस बल मेडिकल कालेज पहुंचा और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ​पुरानी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर कर हत्या | New India Timesवहीं घटना में घायल मृतक सुरेश पाल के भाई आत्माराम ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को बताया कि हमलावर अनिल द्विवेदी उर्फ राजू जो कि एक राजनैतिक दल के पूर्व जिलाध्यक्ष हैं के द्वारा 2001 सुरेशपाल के साथ मारपीट की थी जिसका रिपोर्ट चिरगांव थाने में दर्ज थी उसके बाद 2009 में मृतक की पत्नी के साथ मारपीट कर हाथ तोड़ दिया था और उसके बाद 2011 में पत्नी व भाभी पर गोलियां चलायीं थी जिसका मुकदमा न्यायालय चल रहा है। आत्माराम ने बताया कि आज हुए हमले में अनिल द्विवेदी उर्फ राजू, रामसहाय उर्फ नवल, प्रिंस, छोटू, अरूण, दीपक व अनूप शामिल थे। पुलिस ने मृतक के भाई आत्माराम की शिकायत के आधार पर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.