अरशद आब्दी/रोहित रजक, झांसी (यूपी), NIT;
झाँसी के नगर निकाय चुनावी हल चल को लेकर रोड शो के दौरान पब्लिक यातायात व्य्वस्था ठप हो गई।
आए दिन झाँसी के मुख्य चौराहे इलाइट चौराहा, जीवन चौराहा मार्ग पर यातायात वयवस्था ठप नज़र आती है। झाँसी की जनता को रोड जाम को अक्सर झेलना पड़ रहा है। वहीं दूसरी नज़र से देखा जाए तो जनता का कहना है कि ये जाम रोड शो की वजह से दिखाई दे रही है जिससे आवा जाही में वाहन सवार एवं रास्ते से गुजरने वालों को काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन झाँसी वासियों को आए दिन ऐसे जाम लगने से काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वही स्कूल से आने वाले बच्चों को घंटो ऐसे जाम से होकर अपने घरों को लेट जाना पड़ रहा है जबकि झाँसी के जीवन शाह चौराहे पर ऐसे जाम से जनता बहुत परेशान है। रोड जाम का यह हाल है कि पैदल व्यक्ति भी इस जाम से नही निकल पाता है। जब जाम में फंसे लोगों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस तरह के जाम चुनावी माहौल ज्यादा हो रहे हैं। जीवन शाह चौराहे पर यातायात वयवस्था ठप है।
