राजस्व विभाग की सेवाओं को प्रदान करने और लंबित प्रकरणों का निराकरण के लिये दो दिवसीय राजस्व शिविर का हुआ आयोजन | New India Times

अविनाश द्विवेदी, कटनी (मप्र), NIT; ​राजस्व विभाग की सेवाओं को प्रदान करने और लंबित प्रकरणों का निराकरण के लिये दो दिवसीय राजस्व शिविर का हुआ आयोजन | New India Timesराजस्व विभाग की सेवाओं को प्रदान करने और लंबित प्रकरणों का निराकरण करने के लिये दो दिवसीय राजस्व शिविर आयोजित हुये। इन शिविरों में राजस्व अमले द्वारा चयनित ग्रामों में पहुंचकर राजस्व से जुड़ी सेवाओं से संबंधित हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त किये। जिनका निराकरण कर उन पात्र हितग्राहियों को राजस्व सेवाओं का लाभ भी दिलाया गया। वहीं एसडीएम द्वारा भी उनके संबंधित क्षेत्रों में आयोजित राजस्व शिविरों में की जा रही गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही राजस्व अमले को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। इस दौरान आधार सीडिंग,जाति प्रमाण पत्र, वसूली, पेंशन के प्रकरण के निराकरण की कार्यवाही भी शिविरों में की गई। वहीं फौती नामंतरण, अविवादित बटवारा और सीमांकन के प्रकरणों के लिये भी हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त किये गये।​राजस्व विभाग की सेवाओं को प्रदान करने और लंबित प्रकरणों का निराकरण के लिये दो दिवसीय राजस्व शिविर का हुआ आयोजन | New India Timesदो दिवसीय राजस्व शिविरों का आयोजन जिले की सभी तहसीलों में किया गया। शिविर कटनी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत भटगवां सुनहरा (पहाड़ी) में किया गया। इसी प्रकार रीठी तहसील के ग्राम पंचायत नैंगवां और बड़गांव (बिलहरी) में शिविर आयोजित हुये। वहीं बड़वारा तहसील के ग्राम पंचायत भादावर, विजयराघवगढ़ तहसील के ग्राम पंचायत परसवारा, बरही तहसील के ग्राम पंचायत बगदरी में इन शिविरों का आयोजन हुआ। इसी के साथ बहोरीबंद तहसील के ग्राम पंचायत बचौया (बहोरीबंद) और ग्राम पंचायत निमास (स्लीमनाबाद) में, ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम पंचायत मुरवारी (ढीमरखेड़ा) और ग्राम पंचायत इमलिया (पानउमरिया) में ये शिविर आयोजित किये गये।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.