रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मन की बात कार्यक्रम के 113 वें एपिसोड में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा झाबुआ जिले के “वेस्ट से वेल्थ” अभियान के तहत बने गार्डन का उल्लेख कर प्रशंसा की गई थी। प्रभारी मंत्री तथा प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग, लोक परीसंपत्ति प्रबंधन एवं भोपाल गैस त्रासदी राहत तथा पुनर्वास मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह द्वारा टीम सुपर-8 की प्रशंसा करते हुए अपनी ओर से 2100 रुपये की पारितोषिक राशि दिये जाने की घोषणा की।

इसी के साथ उन्होंने नवाचार के लिए किसी भी प्रकार की मांग किये जाने को कहा। उन्होंने भविष्य में टीम सुपर-8 को मास्टर्स ट्रेनर्स के रूप में समस्त नगर पालिका में भेज कर इस नवाचार को आगे बढ़ाने को कहा।
उन्होंने निर्देशित किया कि इस सम्पूर्ण प्रक्रिया के लिए डॉक्यूमेंट्री बनाई जाए, साथ ही टीम सुपर-8 के लिए स्पेशल यूनीफॉर्म डिजाइन करने को कहा। झाबुआ को प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु मल्टी पॉकेट वाला झोला प्रत्येक घर में देकर जागरूकता फैलायी जाए। उन्होंने बर्तन बैंक के तहत किये गये नवाचारों को अपनाने एवं उसके तहत की गयी प्रक्रिया को आकर एक बार विजिट करने हेतु निर्देशित किया, जिससे कि झाबुआ को प्लास्टिक मुक्त बनाया जा सके।
इस दौरान कलेक्टर नेहा मीना, सांसद श्रीमती अनिता नागर सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष भानु भूरिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

