मेघनगर कांग्रेस कार्यालय पर नव नियुक्त युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष का किया गया ज़ोरदार स्वागत | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर कांग्रेस कार्यालय पर नव नियुक्त युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष का किया गया ज़ोरदार स्वागत | New India Times

मेघनगर विधायक कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस के सैकड़ों युवा कार्यकर्ता सम्मिलित हुए इस दौरान पलवाड क्षेत्र के ज़मीनी कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता एवं नवनियुक्त युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश डामोर का ज़ोरदार स्वागत किया गया। डामोर ने युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस पार्टी बहुत पुरानी पार्टी है आजादी का जो हम जश्न मना रहे हैं ना वो कांग्रेस पार्टी की वजह से ही मना रहे है क्योंकि कांग्रेस ने ही अंग्रेजों से देश को आज़ादी दिलाई।
हमारे देश के हजारों लोगों ने बलिदान दिया तब जाकर हमारा देश आजाद हुआ है।

मेघनगर कांग्रेस कार्यालय पर नव नियुक्त युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष का किया गया ज़ोरदार स्वागत | New India Times

कांग्रेस पार्टी ने मुझे जिले की कमान सौंपी है मैं आप लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आप लोगों की लड़ाई लडूंगा कांग्रेस ही किसानों गरीबों का भला कर सकती है सभी को साथ लेकर चलती है कांग्रेस की रीति और नीति को सब जानते हैं।
देश में बेरोज़गारी और महंगाई चरम सीमा पर है जनता परेशान है हम सबको मिलकर कांग्रेस पार्टी को और मजबूत करना है।

मेघनगर कांग्रेस कार्यालय पर नव नियुक्त युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष का किया गया ज़ोरदार स्वागत | New India Times

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कालू सिंह नलवाया,  पारसिंह डिंडोर, यामीन शेख, हेमेंद्र बबलू कटारा, अरुण औहारी, रोशन बारीया, सायदा भाबर, संजीता कटारा, अन्नसिंह वसुनिया, आदि पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयो ने भी संबोधित किया एवं कांग्रेस पार्टी की रीति नीति से अवगत कराया। इस अवसर पर सैकड़ों युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन युवा नेता अरुण औहारी द्वारा किया गया आभार रितेश सिंगाड़ा ने माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.