नगर पंचायत बिस्कोहर में निकाली गयी स्वच्छता जागरूकता रैली | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

नगर पंचायत बिस्कोहर में निकाली गयी स्वच्छता जागरूकता रैली | New India Times

नगर पंचायत बिस्कोहर में मंगलवार को स्वच्छ पाठशाला 2.0 के अंतर्गत स्वच्छता जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया।स्वच्छता जागरूकता रैली को उपजिलाधिकारी कल्याण सिंह मौर्य, नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता एवं अधिशासी अधिकारी अमरजीत ने संयुक्त रूप से स्वच्छता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नप कार्यालय बिस्कोहर से निकल कर विभिन्न मार्गाें से होते हुए नप कार्यालय पर समाप्त हुई। रैली में सूखे कचरे के बारे में, गीले कूड़े से होम कंपोस्टिंग के बारे में छात्र एवं छात्राओं ने नारे के माध्यम से जागरूक किया। बच्चे हाथों में तख्ती लिए हुए लोगों को जागरूक कर रहे थे। सभी रोगों की एक दवाई, घर में रखो साफ सफाई आदि जागरूकता सलोगन लिखा था। प्लास्टिक के प्रयोग से होने वाले दुष्परिणाम को बता कर लोगों को जागरूक किया। सिंगल यूज्ड प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.