गड्ढों को लेकर राजपुरा गेट क्षेत्र के रहवासियों ने जताया विरोध | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

गड्ढों को लेकर राजपुरा गेट क्षेत्र के रहवासियों ने जताया विरोध | New India Times

मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक शहर बुरहानपुर में जगह जगह गड्ड हो जानें से आमजन को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूरे शहर में बरसात के कारण बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। यही हाल राजपुरा गेट के अंदर का है। गड्ढे हो जानें के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। आए दिन गड्ढों में मोटरसाइकिल के जाने से जान जाने का खतरा और आजू-बाजू में पैदल चलने वाले महिलाएं बच्चे उनके कपड़े भी गंदे हो रहे हैं और स्कूल के बच्चे भी गिरकर ड्रेस और बस्ते भी कीचड़ में भर जाते हैं। क्षैत्र वासियों ने महापौर के नाम से नारे लगाकर गुस्सा ज़ाहिर किया और विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर
राजेश भगत, सत्या भाई, शेख मुस्ताक, प्रकाश जानकर, आनंद मराठे, दीपक भगत, आनंद फालके हाजी साहब शेख शकील आदि मोहल्ला वासी मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article