पशुओं के संरक्षण व सुरक्षा हेतु विशेष जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

पशुओं के संरक्षण व सुरक्षा हेतु विशेष जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन | New India Times

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा-निर्देश तथा माननीय जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में आज दिनांक 17 जुलाई 2024 को जनपद सिद्धार्थ नगर के विकासखंड जोगिया अंतर्गत स्थित अस्थाई गौशाला सिरसिया, ग्राम पंचायत नगरा में पशुओं के संरक्षण व सुरक्षा हेतु विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन श्री मनोज कुमार तिवारी- सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में किया गया। विशेष जागरूकता शिविर में पशुपालन विभाग की तरफ से पशुचिकित्साधिकारी डॉक्टर प्रदीप कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जोगिया उदयपुर श्री आर0के0 शुक्ला, ग्राम पंचायत अधिकारी श्री गौरव त्रिपाठी उपस्थित रहे।

पशुओं के संरक्षण व सुरक्षा हेतु विशेष जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन | New India Times

शिविर के प्रारंभ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री मनोज कुमार तिवारी द्वारा गौशाला का भ्रमण किया गया। मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री सुदामा भी उपस्थित रहे। सचिव महोदय ने गौशाला के संचालन प्रबंधन की जानकारी लेते हुए समय-समय पर पर्याप्त हरा चारा देने, पशुओं की अच्छे से देखरेख करने तथा पशुओं को वर्तमान समय में बरसात से बचाने व सूखे स्थान पर पशुओं के निवास के लिए व्यवस्था करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

पशुओं के संरक्षण व सुरक्षा हेतु विशेष जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन | New India Times

विशेष जागरूकता शिविर में उपस्थित ग्रामवासियों एवं पशुपालकों को संबोधित करते हुए सचिव मनोज कुमार तिवारी जी ने बताया कि पशुओं को संरक्षित करने तथा उनकी सुरक्षा हेतु पशु क्रूरता अधिनियम आईपीसी की धाराओं में कई प्रकार से संशोधन करके इसको और सुदृढ़ बना दिया गया है। उन्होंने बताया कि संरक्षण के दृष्टिकोण से पालतू पशुओं और जंगली पशुओं दोनों के आईपीसी की धाराओं में अंतर है। सभी ग्राम वासियों को पशुओं की सुरक्षा एवं संरक्षण पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

पशुओं के संरक्षण व सुरक्षा हेतु विशेष जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन | New India Times

शिविर को संबोधित करते हुए पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 प्रदीप कुमार ने कहा कि पशुपालकों को अपने पशुओं के रखरखाव एवं प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। पशुओं को संतुलित आहार देना चाहिए। गर्भित एवं दूध देने वाले पशुओं में आहार की मात्रा बढ़ाकर देना चाहिए तथा पशुओं को गर्मी मे आने पर उनको कृत्रिम गर्भाधान विधि से ही प्रजनन करना चाहिए जिससे अच्छे नस्ल के संतति उत्पन्न होगी।

पशुओं को समय-समय पर हर तीन माह पर कीड़े की दवा अवश्य देनी चाहिए तथा सरकार द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के समय अपने पशुओं को गला घोटू, खुरपका-मुहपका का टीकाकरण अवश्य करना चाहिए। पशुओं में असामयिक बीमारी या किसी प्रकार की तात्कालिक समस्या के लिए पशुपालन विभाग द्वारा चलाए जा रहे एंबुलेंस के टोल फ्री नंबर 1962 के विषय में भी अवगत कराया।

शिविर में श्री आर0के0 शुक्ला प्रभारी निरीक्षक जोगिया उदयपुर द्वारा उपस्थित ग्रामवासियों से पशुओं पर होने वाले अत्याचार की सूचना थाना पर देने का अनुरोध किया गया तथा तुरंत करवाई का आश्वासन दिया गया। शिविर में गौरव श्रीवास्तव कनिष्ठ लिपिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रामनाथ मिश्र पराविधिक स्वयं सेवक एवं ग्रामवासी अमीरुद्दीन, घरभरन सिंह, गोविंद यादव अर्जुन यादव सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहें।
उक्त प्रेस विज्ञप्ति सम्मानित दैनिक समाचार पत्रों में निःशुल्क प्रकाशित कराने का कष्ट करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article