खीरी जनपद में बेहतर कार्य करने के लिए राज्यपाल से सम्मानित हुए डॉ रविंद्र शर्मा | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

खीरी जनपद में बेहतर कार्य करने के लिए राज्यपाल से सम्मानित हुए डॉ रविंद्र शर्मा | New India Times

जनपद में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा स्वास्थ्य सहित अन्य सामाजिक कार्यों में बेहतर कार्य करने को लेकर सभापति इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी लखीमपुर खीरी डॉ रविंद्र शर्मा लखनऊ में राज्यपाल उत्तर प्रदेश आनंदीबेन द्वारा सर्वोत्तम कार्य पुरस्कार से एक समारोह में सम्मानित किया गया। इस दौरान डिप्टी सीएम/सभापति इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी बृजेश पाठक सहित राज्य महासचिव उत्तर प्रदेश डॉ हेमा बिंदु नायक भी उनके साथ मौजूद रहे।

अध्यक्ष इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी लखीमपुर डॉ रविंद्र शर्मा ने राज्यपाल द्वारा मिले सम्मान को लेकर बताया कि वह लखीमपुर खीरी जिले में बतौर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी काम कर चुके हैं 2022 में रिटायरमेंट के बाद से उन्हें इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी लखीमपुर का सभापति बनाया गया था, जिसके बाद से लगातार वह स्वास्थ्य क्षेत्र में सामाजिक कार्य संगठन के बैनर तले कर रहे थे उन्होंने तमाम स्वास्थ्य कैंप का आयोजन भी करवाया है आम जनमानस तक कैंप के माध्यम से विभिन्न बीमारियों की दवाई वितरित कराई है महिलाओं के लिए छात्रों के लिए युवा और युक्तियां के लिए भी कई कार्यक्रमों का आयोजन करवाया है। रेड क्रॉस द्वारा आपदा जैसे बाढ़, सूखा और आग के समय भी लोगों को बड़ी संख्या में सहायता कर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गई।

इसी के साथ एसएसबी आरटीओ व अन्य विभागों में स्वास्थ्य को लेकर तमाम जागरूकता कार्यक्रम कराए गए हैं वहीं कई अन्य सरकारी विभागों में भी इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के बैनर तले आपदा प्रबंधन व जागरूकता कार्यक्रम किए गए हैं। करीब 2 साल की कड़ी मेहनत के फल स्वरूप उन्हें एक्सीलेंस अवार्ड (सर्वोत्तम कार्य पुरस्कार) से नवाजा गया है इसमें उनकी पूरी टीम का सहयोग मिला है। साथियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के 72 जिलों में 20 लोगों को चयन कर यह पुरस्कार लखनऊ में आयोजित एक समारोह में 16 जुलाई को दिया गया है। इस सम्मान को दिलाने के लिए उन्होंने इंडियन रेड क्रॉस की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article