यातायात पुलिस के द्वारा ओटो चालकों के उत्पीड़न के विरोध में की गयी आवश्यक बैठक | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

यातायात पुलिस के द्वारा ओटो चालकों के उत्पीड़न के विरोध में की गयी आवश्यक बैठक | New India Times

मथुरा में ओटो चालकों के उत्पीड़न के विरोध में एक आवश्यक बैठक दीक्षित इंश्योरेंस फिनकार्प मथुरा पर आयोजित की गई। जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी यातायात पुलिस मथुरा से वृंदावन वाले टेंपो को रोककर अवैध रूप से बंद कर रहे हैं साथ ही चालन ना करते हुए अनावश्यक रूप से अपने कब्जे में लेकर टेंपो मालिक से धन उगाई करते हैं। ऑटो यूनियन अध्यक्ष जहीर खान ने कहा ऑटो यूनियन ऑटो चालकों उत्पीड़न के विरोध में कल जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे। ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा टेंपो चालकों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में सलीम खान, दानिश अली, शाहिद, ठाकुर ओमप्रकाश सोनू पंडित बाबूलाल सैनी, गौरव, शाहिद कुरेशी भरा शाहिद लियाकत शरीफ रईस अशोक आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

By nit