पानी टंकी हादसे से पीड़ित लोगों की समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त से प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

पानी टंकी हादसे से पीड़ित लोगों की समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त से प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात | New India Times

आज मथुरा पानी टंकी हादसे से पीड़ितों की समस्याओं को लेकर मथुरा वृंदावन नगर निगम के आयुक्त से प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात करते हुए लोगों की समस्याओं को नगर आयुक्त को मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व करते हुए पूर्व पार्षद तिलकवीर चौधरी ने पानी की टंकी गिरने से नगर आयुक्त लोगों को स्थानीय लोगों की समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया बहुत सारे लोगों के मकान टूट गए हैं साथ ही घर के बाहर बनी सिड्डी और स्लैब के साथ नाली टूटने के बाद नालियों का पानी लोगों के घरों  दोबारा से जा रहा है इसे दोबारा बड़ा हादसा हो सकता है साथ ही टंकी टूट जाने से पेयजल की समस्या वार्ड 47 में हो गई है।

इन समस्याओं को सुनते हुए नगर आयुक्त ने टीम को तुरंत घटनास्थल पर लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए टीम को भेजने का अनुरोध किया।  नगर आयुक्त ने लोगों की समस्याओं को ध्यान में टीम को घटनास्थल पर जाने की बोला और प्रतिनिधि मंडल को बताया लोगों की समस्याओं को जल्द से जल्द निदान करने के लिए नगर निगम के ज़िम्मेदार अधिकारीयों दिए निर्देश। पार्षद मुन्ना मलिक ने बताया घटना वाले दिन से ही सभी पार्षद बोर्ड की जनता के साथ इस दुःख की घड़ी में खड़े हुए हैं कल प्रदेश कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल घटनास्थल पर समाजवादी पार्टी का पहुंच रहा। प्रतिनिधि मंडल में पार्षद धर्मेश नौहवार, समाजसेवी विनोद दीक्षित, रवि चौधरी, आदि शामिल रहे।                                                                                                                                                                                     

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.