अधिमान्य पत्रकार महासंघ द्वारा हनुमानगंज थाना प्रभारी श्री सुदेश तिवारी को दिया गया सम्मान पत्र | New India Times

सरवर खान जरीवाला, भोपाल, NIT; ​

अधिमान्य पत्रकार महासंघ द्वारा आज हनुमानगंज थाना प्रभारी श्री सुदेश तिवारी जी को सम्मान पत्र प्रदान किया गया। बाणगंगा चैराहे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द का काफिला गुजरने को था तभी ट्रैफिक जाम मे फंसी कार जिसमें गर्भवती महिला पीडा से परेशान हो रही थी तभी मौके पर उपस्थित टीआई ने अपनी ड्यूटी पर कर्तव्य निष्ठा  एवं मानवता धर्म को मुस्तैदी से निभाते हुये वाहन चालक की असहजता को भांपकर स्वयं कार ड्राइव कर अस्पताल पहुंचाया जहां महिला द्वारा 10-15 मिनट बाद बच्ची को जन्म दिया गया। ​अधिमान्य पत्रकार महासंघ द्वारा हनुमानगंज थाना प्रभारी श्री सुदेश तिवारी को दिया गया सम्मान पत्र | New India Timesपुलिस विभाग के ऐसे जिम्मेदार अफसर का अधिमान्य पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार मालवीय, प्रदेश अध्यक्ष अनिल मालवीय, को- आर्डिनेटर  संतोष कुमार, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष मोईन खान, जिलाअध्यक्ष नसीर खान, नीलेश सोनी, कुष्ण कुमार द्वारा थाना प्रभारी को पुष्पगुच्छ एवं सम्मान पत्र भेंट कर साल श्रीफल से सम्मानित किया गया। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article