झांसी नगर निगम की लापरवाही से राहगीर परेशान | New India Times

सूरज कुमार, झांसी ( यूपी ), NIT; ​झांसी नगर निगम की लापरवाही से राहगीर परेशान | New India Timesझाँसी नगर निगम की आँख तब खुली जब सिर पर चुनाव आ गए हैं। बताते चले कि झाँसी के मुख्य चौरहे जीवनशाह पर सड़क निर्माण का कार्य रात की बजाए दिन में किया जा रहा है जिससे झाँसी की जनता को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है एवं आने जाने में परेशानी हो रही है। ​झांसी नगर निगम की लापरवाही से राहगीर परेशान | New India Timesवहीं झाँसी की जनता से बात की गई तो उनका का कहना है कि ऐसे कार्य रात में किए जाते हैं, जिससे यातायात व्यवस्था ठप न हो और वाहन चालक ग़लत रूट पर वाहन न चलाएं जिससे सडक दुर्घटना न हो और वाहन चालकों के साथ साथ पैसेंजर भी सुरक्षित रहे।    ​झांसी नगर निगम की लापरवाही से राहगीर परेशान | New India Timesवहीं दूसरी ओर स्कूली बच्चों को जाम से गुज़र कर स्कूलों व अपने अपने घरों को जाने में काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यदि यह कार्य दिन के बजाए रात में किया जाए तो जनता को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। नगर वासियों ने नगर निगम प्रशासन से इस ओर ध्यान देने की अपील की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article