इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर पेड न्यूज़ एवं फेक न्यूज़ पर बनाएं रखें नज़र: कलेक्टर | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर पेड न्यूज़ एवं फेक न्यूज़ पर बनाएं रखें नज़र: कलेक्टर | New India Times

लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र बनाए गए कंट्रोल रूम का जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित कार्मिकों को दिए। कंट्रोल रूम में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।

उन्होंने एफएसटी टीमों की लोकेशन की स्थिति स्क्रीन पर देखी। सी-विजिल एप पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर पेड न्यूज़ एवं फेक न्यूज़ के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि कड़ी निगरानी की जाए कहीं पर भी एमसीसी का उल्लंघन न होने पाए।

विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक समय से निस्तारण कराया जाए। डीएम ने शिकायत एवं उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करते हुए निर्देश दिए जिन अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटी कंट्रोल रूम में लगी है वह समय से उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

उन्होंने निर्देश दिए कि कंट्रोल रूम में निगरानी के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की दिन रात्रि की पालीवार ड्यूटी लगाई जाए। कंट्रोल रूम की पूरी टीम अलर्ट रहकर निगरानी करे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article