पत्रकार भी डाक मतपत्र के जरिए कर सकेंगे मतदान, पहले करना होगा आवेदन | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

पत्रकार भी डाक मतपत्र के जरिए कर सकेंगे मतदान, पहले करना होगा आवेदन | New India Times

चुनाव कार्य से मतदान के दिन अपने मतदान केंद्र से दूर रहने वाले पत्रकार अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें, इसके लिए चुनाव आयोग ने पहली बार घर से मतदान की सुविधा देने का निर्णय लिया है। इसके लिए मतदान के पूर्व आवेदन करना होगा। निर्वाचन कार्यालय द्वारा डाक मतपत्र जारी किया जाएगा और वे घर से मतदान कर सकेंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि यह बात कई बार आती थी कि चुनाव कार्य में लगे होने के कारण पत्रकार अपने मताधिकार का उपयोग नहीं कर पाते हैं। इसके लिए पहली बार आयोग ने यह व्यवस्था बनाई है कि चुनाव कार्य में लगे अधिकृत पत्रकारों को डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त होगा जो यह प्रमाणित करेगा कि संबंधित पत्रकार वास्तव में चुनाव कार्य के लिए अधिकृत हैं या नहीं। एक बार आवेदन भरने के बाद संबंधित को मतदान केंद्र में जाकर मतदान का अधिकार नहीं रहेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article