आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

गोवर्धन थाना मैनाठेर निवासी पीड़ित सुरेश कुमार ने सिविल लाइन स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर एक प्रार्थना पत्र जिला अधिकारी कार्यालय में दर्ज कराया है। दर्ज प्रार्थना पत्र में आरोप है कि उसके पिता लाखन सिंह के नाम से ट्यूबवेल कलेक्शन लिया गया है निजी ट्यूबवेल पर लगे ट्रांसफार्मर के नीचे लोहे की तीन एंगल अज्ञात व्यक्ति द्वारा खोलकर चोरी कर ली गई है जिससे ट्रांसफार्मर के आसपास खतरा बना हुआ है खेत पर जाने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ कभी भी कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। विद्युत विभाग ओर पुलिस को इस बारे में अवगत कराया गया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है। जिसके बाद सुरेश ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की है।

