ज्ञानशिक्षा महाविद्यालय धार में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित, डीडीएम नाबार्ड, एफ आई हेड, अग्रणी बैंक एलडीओ एवं एफएलसी काउंसलर अधिकारीगण हुए शामिल | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

ज्ञानशिक्षा महाविद्यालय धार में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित, डीडीएम नाबार्ड, एफ आई हेड, अग्रणी बैंक एलडीओ एवं एफएलसी काउंसलर अधिकारीगण हुए शामिल | New India Times

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 26 फरवरी से 1 मार्च तक वित्तीय साक्षरता सप्ताह “करो सही शुरुआत, बनो वित्तीय-स्मार्ट” की थीम पर मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मनीवाइज वित्तीय साक्षरता केंद्र तिरला द्वारा 1 मार्च को ज्ञानशिक्षा महाविद्यालय धार में वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं को भारतीय रिजर्व बैंक के उपक्रम में स्वाधार फीनएक्सेस टीम के (CFL) सीएफएल-इन्चार्ज अजय सोलंकी, ट्रेनर विनोद सोलंकी द्वारा विशेष संदेश बचत एवं कंपाउंडींग की शक्ति, छात्रों के लिए बैंकिंग आवश्यकताएं, डिजिटल एवं सायबर स्वच्छता, बैंक के विभिन्न खातों, सरकारी योजनाओं, शिकायत निवारण प्रणाली, बीमा, कर्ज एवं डिजिटल लेनदेन के बारे में रोचकपूर्ण तरीके प्रोजेक्टर पर विडियो संचालित कर जानकारी प्रदान की गई।

इस दौरान राम गोपाल पोरवाल (एफ आई हेड बीओआई ज़ोनल) एवं मेमन रेशवाल (एरिया मैनेजर) द्वारा साइबर फ्रॉड से बचाव के तरीके, एपीवाई, म्युचुअल फंड आदि की महत्वपूर्ण जानकारी दी और सभी विद्यार्थियों को अपने परिवारों एवं गांवों में वित्तीय जागरूकता फैलाने हेतु आग्रह किया, वहीं नाबार्ड से सागरिका छपेकर मैम द्वारा छात्रों से संवाद कर नाबार्ड के कार्य, योजनाओं एवं भर्ती प्रक्रिया से अवगत करवाया। इस कार्यशाला में धार जिला अग्रणी बैंक एलडीओ विवेक पांडर (बीओआई), ब्रांच मैनेजर  प्रदीप पाटीदार (बीओआई बगड़ी), एफएलसी काउंसलर शिरिष मुकादम (बीओआई), महाविद्यालय प्राचार्या दीप्ति सोनी मैम कॉलेज स्टॉफ आदि ने शामिल होकर वित्तीय मार्गदर्शन के रूप में अपने विचार साझा कर स्वाधार टीम के कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वाधार फीनएक्सेस संस्था को कॉलेज स्टॉफ एवं छात्र-छात्राओं ने वित्तीय मज़बूती प्रदान करने एवं उनके महाविद्यालय में कार्यशाला आयोजन करने के लिए आभार व्यक्त किया एवं स्वाधार टीम के कार्य की सराहना की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article