ब्रह्माकुमारीज का नशा मुक्त भारत अभियान, युवाओं को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ | New India Times

गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ब्रह्माकुमारीज का नशा मुक्त भारत अभियान, युवाओं को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ | New India Times

राजयोग एजुकेशन अनुसंधान शोध प्रतिष्ठान मेडिकल विंग के तत्वावधान में ब्रह्माकुमारीज के गोल्डन वर्ल्ड रिट्रीट सेंटर द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज मालनपुर स्थित सुप्रीम कंपनी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी ने लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
ज्योति दीदी ने कहा कि नशा नाश की जड़ है। नशे की लत के कारण मनुष्य के स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ रहे हैं और अनेक प्रकार की बीमारियां जन्म ले रही हैं। उन्होंने बताया कि नशे के कारण समाज में असमय मृत्यु और बीमारियों की संख्या बढ़ती जा रही है। यदि समय रहते इस पर नियंत्रण नहीं किया गया तो भविष्य में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।

ब्रह्माकुमारीज का नशा मुक्त भारत अभियान, युवाओं को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ | New India Times

उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और किशोरों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए सभी को नशा मुक्त रहने की दृढ़ प्रतिज्ञा दिलाई। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति के नारे भी लगाए गए।
अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक, प्रदर्शनी, चलचित्र और पर्चों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। यह अभियान ग्वालियर में एक माह तक चलाया जाएगा।
नशा मुक्ति कार्यक्रम तीन स्थानों पर आयोजित किया गया:-
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस (एसएलपी कॉलेज), सीपी कॉलोनी मुरार
सुप्रीम कंपनी, इंडस्ट्रियल एरिया मालनपुर
टोल टैक्स डांगगोठिना
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी भाई-बहनों को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास भी कराया गया।
इस अवसर पर अनामिका बहन, अंजलि बहन, अर्चना बहन, बीके महेश भाई, यशवंत भाई, सुनील भाई तथा अनूप भाई सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.