मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जिला प्रशासन द्वारा जिले में शुक्रवार को आयुष्मान कैंप आयोजित किया गया। कैंप के माध्यम से शेष रहे पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। बुरहानपुर कलेक्टर एवं डीएम सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार नोडल अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र अन्तर्गत भ्रमण करते हुए आयुष्मान कार्ड की उपयोगिता एवं महत्व के बारे में जानकारी देकर नागरिकों को प्रेरित करते हुए आयुष्मान कार्ड बनाए गए। वहीं स्कूल स्तर पर भी आयुष्मान कैंप आयोजित किया गया। आयुष्मान कैंप के माध्यम से जिले में शुक्रवार को 3,600 से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद अजय उदासी ने आयुष्मान कैंप के संबंध में क्या कहा??
जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न स्थानों पर आयुष्मान कार्ड के कैंप आयोजित किया जा रहे हैं। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद एवं पूर्व प्रवक्ता अजय उदासीन ने कहा कि आयुष्मान कार्ड के कैंप की घोषणा तो हो गया, किंतु कहां लगे हैं, ना नगर निगम अधिकारियों को पता, ना आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मालूम, ना हीं पार्षद की जानकारी में है, तो केवल समाचार पत्रों के लिए ही लगे हैं कैंप……..?।
