मथुरा में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने आयोजित किया संवाद कार्यक्रम | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

मथुरा में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने आयोजित किया संवाद कार्यक्रम | New India Times

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा गिरधरपुर रोड स्थित अजय नगर कॉलोनी में सवांद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भाजपा मथुरा महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने संबोधित करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा कश्मीर में धारा 370 हटाकर मुसलमानों के हित में बहुत ही अच्छा निर्णय लिया है आज हर कोई कश्मीर जा सकता है और मोदी जी ने बच्चों के हाथों से राइफल हटाकर कलम थमा दी है रोजगार के रास्ते खुल गए हैं वहीं पूरे भारतवर्ष में बिना भेदभाव के आयुष्मान भारत उज्ज्वला योजना के अंतर्गत सभी वर्ग के लोगों को लाभ भी प्राप्त हो रहा है।

अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जहीर अब्बास जैदी ने अल्पसंख्यकाें से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का आग्रह करते हुए कहा कि, 2024 में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी प्रदेश में माननीय श्री योगी जी के नेतृत्व में अल्पसंख्यकाे के विकास के  लिए कई याेजनाये चलाई जा रही है। उन्हाेने अल्पसंख्यकाे से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का आग्रह किया। इस मौक़े पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अकील उद्दीन भारती ने कहा, कि भारतीय जनता पार्टी सभी धर्माे का समान करती है और  सबकाे साथ लेकर चलती है।

जिला महामंत्री कासिम मलिक ने बताया कि हम सब एक है और हमेशा एक रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी की चल रही मुहिम सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास में हम सभी नगर वासियों को जोड़ना चाहते हैं। सभी अजय नगर वासियों से अपील करते हैं की आने वाले चुनाव में सभी मुस्लिम भाई बढ़ चढ़ कर भाजपा को वोट करें।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर काेषाध्यश आरिफ खांन ने बताया कि मथुरा जनपद में अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा बूथ स्तर पर युवायाें काे मजबूत करने के लिए वार्ड स्तर पर कार्यक्रम चलाए जायेगें।

इस मौक़े पर वरिष्ठ नेता मुकेश खंडेलवाल एडवोकेट, अजय सिंह पार्षद, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अलतमुल निजाम, अकील  सहारनपुरी, वाजुद्दीन अब्बासी, दिनेश सिंह राजावत, मीडिया प्रभारी सोहेब खांन, खूबी राम सिसोदिया आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article