दिल्ली के तीन वाहन चोरों को एसओजी, थाना सदर बाजार पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

दिल्ली के तीन वाहन चोरों को एसओजी, थाना सदर बाजार पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे है अभियान में रितेंद्र प्रताप सिंह एसओजी प्रभारी, रविंद्र सिंह थाना सदर द्वारा प्रभारी के नेतृत्व में उo निo जुगेश कुमार, उo निo संतोष कुमार सिंह, उo निo राजा राम पाल सिंह एसओजी, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, दिलीप कुमार, मोo तैसीर हैदर, सुशील कुमार एसओजी आदि संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर रिंग रोड रेलवे फाटक शाहबाज नगर के पास से शिवम, लक्ष्य, रिंकू को किया गिरफ्तार।

तीनों आरोपी 18 से 20 वर्ष के युवक हैं बरेली, बदायूं, फर्रुखाबाद के मूल निवासी युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल इनके कब्जे से पुलिस ने दिल्ली की चोरी की तीन स्कूटी की बरामद। संजय कुमार एसपी सिटी ने बताया कि एसओजी, थाना सदर बाजार पुलिस ने दिल्ली से चोरी की गई है तीन स्कूटी की बरामद, तीनों युवक  बरेली, फर्रुखाबाद, बदायूं के रहने वाले हैं जो हाल ही में दिल्ली में रह रहे है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article