पानी के टैंकर ने आटोरिक्शा को मारी टक्कर, रिक्शा चालक घायल | New India Times

सुहेल फारुकी, वसई-विरार (महाराष्ट्र), NIT; ​पानी के टैंकर ने आटोरिक्शा को मारी टक्कर, रिक्शा चालक घायल | New India Timesवसई-विरार शहर के नालासोपारा में लोग पानी के टैंकरों के रफ ड्राईविंग से परेशान हैं। आये दिन यहां दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ऐसी ही एक दुर्घटना विगत रात नालासोपारा में सामने आई है, जिसमें एक आटो रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।​पानी के टैंकर ने आटोरिक्शा को मारी टक्कर, रिक्शा चालक घायल | New India Timesमिली जानकारी के मुताबिक़ नालासोपारा पूर्व में विगत रात लगभग 12:30 बजे एक टैंकर ने एक आटो रिक्शा को टक्कर मार दी जिसके रिक्शा पूरी तरह डैमेज हो गया और उसका चालक बुरी तरह से जखमी हो गया। दुर्घटना के बाद टैंकर ड्राइवर टैंकर छोड़कर फरार हो गया। घायल रिक्शा चालक को स्थानीय लोगों ने निकाल कर हास्पिटल पहुंचाया। पुलिस फरार ड्राइवर को तलाश कर रही है।​पानी के टैंकर ने आटोरिक्शा को मारी टक्कर, रिक्शा चालक घायल | New India Timesसूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ पानी के टैंकरों पर रात को नये ड्राइवरों को रखा जाता है जिन्हें ठीक से गाडी चलानी भी नहीं आती है और इनके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं होता है। पुलिस भी इनके तरफ कोई ध्यान नहीं देती है, जिस कारण अक्सर वसई-विरार शहर में सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.