तहसील गरौठा के खरका में लगा है जगह-जगह कचरे व गंदगी का अंबार, स्वच्छ भारत अभियान का यहां नहीं दिख रहा है कोई असर | New India Times

 अरशद आब्दी / विकास बिदुआ, झांसी (यूपी), NIT; ​तहसील गरौठा के खरका में लगा है जगह-जगह कचरे व गंदगी का अंबार, स्वच्छ भारत अभियान का यहां नहीं दिख रहा है कोई असर | New India Timesझांसी जिला के तहसील गरौठा गीराम खरका में जगह- जगह कूड़े का अम्बार लगा है एवं जगह-जगह गंदा पानी भरा पड़ा है जिस कारण खरका निवासी तरह तरह के बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।​तहसील गरौठा के खरका में लगा है जगह-जगह कचरे व गंदगी का अंबार, स्वच्छ भारत अभियान का यहां नहीं दिख रहा है कोई असर | New India Timesमिली जानकारी के मुताबिक़ प्रशासन की लापरवाही के कारण खरका गंदगी के कारण लोग बड़ी संख्या में बीमार पडे हुए हैं जिनमें बच्चों की संख्या ज्यादा है। शासन एवं नगर निगम खरका निवासियों की सुध नहीं ले रहा है। यहां माननीय मुख्यमंत्री जी के आदेशों की खुल कर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। गरौठा तहसील के नगर निगम खरका में दूर दूर तक स्वच्छ भारत अभियान का असर नज़र नहीं आ रहा है। यहां गंदगी फैलती जा रही है। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन एवं नगर निगम को अवगत कराया है लेकिन आफिस में बैठे बाबू या अधिकारियों पर कोई असर नहीं हुआ है।​​तहसील गरौठा के खरका में लगा है जगह-जगह कचरे व गंदगी का अंबार, स्वच्छ भारत अभियान का यहां नहीं दिख रहा है कोई असर | New India Timesआरोप है कि दस दस दिन कोई कर्मचारी यहां सफाई करने नहीं है और अगर कोई आता भी है तो कोई सफाई नहीं करता है। खरका के किसी पेड़ के नीचे बैठ कर बीड़ी या मोबाईल पर अपनी ड्यूटी पूरी करके वापस चला जाता है। वही सफाई कर्मचारियों के आला अधिकारियों के पास इतनी फ़ुरसत नहीं है कि वह अपने आफिस को छोड़कर खरका क्षेत्र की सफाई का महीने में एक बार ही मुआयना कर लें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.