महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में छिंदवाड़ा वर्सेस सिवानी के बीच महिलाओं का फाइनल मैच, कांटे की रही टक्कर, एक रन से निकला नतीजा | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में छिंदवाड़ा वर्सेस सिवानी के बीच महिलाओं का फाइनल मैच, कांटे की रही टक्कर, एक रन से निकला नतीजा | New India Times

संभाग स्तरीय महाविद्यालय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता जुन्नारदेव जनपद मुख्यालय के ग्राम पंचायत खापा स्वामी कन्हान स्टेडियम ग्राउंड में फाइनल मैच सिवानी महाविद्यालय के विरोध छिंदवाड़ा महाविद्यालय के बीच खेला गया। छिंदवाड़ा की महिलाओं ने क्रिकेट में पहले बल्लेबाजी करते हुए 107 रन का लक्ष्य दिया जवाब में सिवानी महाविद्यालय की महिला क्रिकेटरों ने आठ विकेट पर 108 रन बनाकर संभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में खिताब जीता। प्रतियोगिता शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव की ओर से संभाग स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। फाइनल मुकाबले में कांटे की टक्कर के बीच एक रन से नतीजा निकला। विजेता टीम को ट्रॉफी देकर नवजा गया। स्टेडियम खचाखच खेल प्रेमियों से सजा हुआ होने से मैच और भी ज्यादा रोमांचक हुआ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.