इटवा में मारपीट के दौरान मौत के मामले में चार वांछित आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

इटवा थाना क्षेत्र के परसा बुजुर्ग गांव में मारपीट के दौरान हुई मौत के मामले में पुलिस ने चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 27 अक्टूबर 2026 को आरोपियों को सेमरी खानकोट स्थित प्राथमिक विद्यालय से आगे बनी पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, थाना इटवा में दर्ज मुकदमा संख्या 228/2026 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 191(2), 191(3), 115(2), 352 और 3(5) के तहत मामला दर्ज है। इसी मुकदमे में चारों आरोपी वांछित थे।

गिरफ्तार आरोपियों में परसा बुजुर्ग निवासी चिनकू उर्फ हनुमान गौतम (45), रोहित गौतम (22), गोविन्द गौतम (22) और अर्जुन प्रताप (30) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, चारों आरोपी इटवा थाना क्षेत्र के परसा बुजुर्ग गांव के निवासी हैं।

पुलिस ने यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक बृजभान यादव, निरीक्षक संतोष कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक हरिओम कुशवाहा तथा कांस्टेबल पवन कुमार और मो. हातिम शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.