रोटरी क्लब अपना मेघनगर की पहल: 3,000 बच्चों को चॉकलेट बांटकर विवाह वर्षगांठ को बनाया यादगार | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

रोटरी क्लब अपना मेघनगर की पहल: 3,000 बच्चों को चॉकलेट बांटकर विवाह वर्षगांठ को बनाया यादगार | New India Times

रोटरी क्लब अपना मेघनगर द्वारा संचालित स्थायी सेवा प्रकल्प ‘खुशियों की पोटली’ के अंतर्गत रोटरी मंडल 3040 के पूर्व मंडलाध्यक्ष (गवर्नर) डॉ. गजेंद्र सिंह नारंग एवं श्रीमती सार्थिका नारंग की विवाह वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशेष सेवा गतिविधि आयोजित की गई। इस अवसर पर रंभापुर, घोसालिया, मेघनगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में लगभग 3,000 बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली चॉकलेट वितरित की गईं।

रोटरी क्लब अपना मेघनगर की पहल: 3,000 बच्चों को चॉकलेट बांटकर विवाह वर्षगांठ को बनाया यादगार | New India Times

चॉकलेट पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था। यह अवसर बच्चों के लिए आनंद और उमंग से भरपूर रहा। चॉकलेट वितरण के दौरान विद्यालयों में उत्साहपूर्ण वातावरण रहा। बच्चों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ. गजेंद्र सिंह नारंग एवं श्रीमती सार्थिका नारंग के सुखी वैवाहिक जीवन, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की मंगलकामना की।

रोटरी क्लब अपना मेघनगर की पहल: 3,000 बच्चों को चॉकलेट बांटकर विवाह वर्षगांठ को बनाया यादगार | New India Times

रोटरी क्लब अपना मेघनगर का स्थायी प्रकल्प ‘खुशियों की पोटली’ बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने और समाज में खुशियां बांटने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। क्लब का उद्देश्य विशेष अवसरों को सेवा कार्यों से जोड़कर समाज के विभिन्न वर्गों तक खुशियां पहुंचाना तथा बच्चों के साथ आत्मीयता और अपनत्व का रिश्ता मजबूत करना है।

इस सेवा गतिविधि के माध्यम से रोटरी क्लब ने संदेश दिया कि खुशियां बांटने के लिए बड़े आयोजनों की आवश्यकता नहीं होती, बल्कि छोटे-छोटे प्रयास भी बच्चों के जीवन में यादगार पल बना सकते हैं। विवाह वर्षगांठ जैसे व्यक्तिगत अवसर को सामाजिक सेवा से जोड़ना समाज के लिए प्रेरणादायी पहल है।

इस अवसर पर रोटेरियन गोविंद सिंह चौहान, पंकज रांका, भरत मिस्त्री शर्मा सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने इस सेवा गतिविधि की सराहना करते हुए बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने के प्रयास को सराहनीय बताया।

रोटरी क्लब अपना मेघनगर का संकल्प है कि सेवा के माध्यम से समाज में खुशियां बांटी जाएं और हर बच्चे के चेहरे पर मुस्कान लाई जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.