जिला कलेक्टर ने जिला स्तरीय जन सुनवाई में लोगों की सुनी समस्याएं, निराकरण के लिए अधिकारियों को दिये निर्देश | New India Times

अशफ़ाक़ क़ायमखानी, सीकर/जयपुर (राजस्थान), NIT:

जिला कलेक्टर ने जिला स्तरीय जन सुनवाई में लोगों की सुनी समस्याएं, निराकरण के लिए अधिकारियों को दिये निर्देश | New India Times

जिला मुख्यालय पर आमजन की समस्या के समाधान के लिए जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन डीओआईटी सभा भवन सीकर में गुरूवार को किया गया। जनसुनवाई में जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी ने आमजन की 33 परिवेदनाओं की सुनवाई करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को एक सप्ताह में उनका त्वरित निस्तारण करने के संबंध में आवश्यक दिशा—निर्देश दिये। उन्होंने खण्डेला अधिशाषी अधिकारी को जनसुनवाई में अनुपस्थित रहने पर कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश अतिरिक्त जिला कलेक्टर को दिये।

इस मौके पर जिला कलेक्टर चौधरी ने कहा कि अधिकारी संवेदनशील होकर आमजन की समस्याओं का समाधान कर उन्हें राहत प्रदान करना सुनिश्चित करें। जनसुनवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा योजना में मृत व्यक्ति के नाम से राशन उठाने, गैर मुमकीन रास्ता खुलवाने, मंदिर माफी की भूमि से अतिक्रमण हटाने, ग्रेवल सड़क तोड़ने, चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटवाने, रबी फसल का मुआवजा दिलवाने समेत कई समस्याओं का संज्ञान लेते हुए जिला कलेक्टर द्वारा संबंधित उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी और विभागीय अधिकारियों को उचित कार्रवाई कर पालना रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान जिला कलेक्टर चौधरी ने सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज और एआरडी द्वारा प्रेषित समस्याओं पर ब्लॉकवार चर्चा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को उचित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने परिवारियों से चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं से रूबरू होकर उनके जल्द समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर चौधरी ने सभी उपखण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया कि उन्हें स्टारमार्क कर भिजवाने वाले प्रकरणों का तत्काल निस्तारण करने के साथ ही नवलगढ़ रोड़ संघर्ष समिति द्वारा पानी निकासी के प्रकरण में एक कमेटी गठित करने के निर्देश सहायक निदेशक प्रशासनिक सुधार विभाग को दिये। जिला कलेक्टर ने समस्त नगर पालिका अधीशाषी अधिकारियों को 60 दिन से 180 दिनों के प्रकरणों का आईडी मेप कर निस्तारण करने के निर्देश दिये।

जनसुनवाई में धोद विधायक गोरधन वर्मा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश कुमार गढ़वाल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर हेमराज परिडवाल, उपखण्ड अधिकारी सीकर जय कौशिक, सहायक निदेशक प्रशासनिक सुधार विभाग इंदिरा शर्मा, सहायक कलेक्टर मुनेश कुमारी सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मुख्यालय पर तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वी.सी से जुड़े।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.