मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में महानगर में विचार विमर्श के बढ़ती समस्या सहित इससे व्यापारियों को होने वाली कठिनाइयों पर विस्तृत चर्चा एवं इस समस्या के निवारण के लिए उपायों पर विचार विमर्श के लिए घंटाघर स्थित त्रिलोकी भवन में शनिवार को एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा गोष्ठी के मुख्य अतिथि प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक, नगर अयुक्त संतोष शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशांसन संजय पांडे एवं अन्य अधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कुलदीप दुआ, जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा शहर में जाम की समस्या पर प्रकाश डालते हुए ई रिक्शा के रूट एवं टाइम टेबल निर्धारित करने, नगर निगम की इलेक्ट्रिक बसों का रूट डाइवर्शन करने तथा डेयरियों को शहर से बाहर स्थानांतरित करने की ज़रूरत पर बल दिया गया।
मुख्य अतिथि वित्त एवं संसदीय मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि शासन एवं जिला प्रशासन शहर की सभी व्यवस्था बेहतर करने और स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए योजनाबद्ध तरीके से प्रयासरत है। उन्होंने उपस्थित जन समुदाय एवं व्यापारियों से जन सहयोग प्रदान करने की अपील की।
जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रशासन शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाने और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन हर समस्या का समाधान जन सहयोग से ही सम्भव है।
नगर अयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि नगर निगम द्वारा गोविंद गंज रेलवे ब्रिज के नीचे तथा जेल के पास पार्किंग स्थल बनाए गए हैं तथा एक और पार्किंग स्थल बहादुर गंज बिजलीघर के पीछे रेलवे के खाली पड़े मैदान में बनाया जाना प्रस्तावित है। सभी दुकानदार अपने और अपने स्टाफ के वाहन दुकान के सामने रोड पर न लगाकर उक्त पार्किंग स्थलों पर पार्क करें तो इस समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकती है। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा बताया गया कि ई रिक्शा के रुट फिक्स करने के संबंध में भी विचार किया जा रह है। नगर अयुक्त द्वारा इस बात पर भी बल दिया गया कि दुकान दार अपना सामान दुकान के बाहर रखकर बेचने की प्रवृत्ति से बचें।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कहा कि शहर के भीड़ वाले मार्गों पर वन वे ट्रैफिक सिस्टम लागू करने के लिए उनके द्वारा एक प्लान तैयार किया गया गया है जिसे जल्द ही लागू कराया जाएगा। उन्होंने सभी व्यापारियों से इसमें सहयोग प्रदान करने की अपील की गई।
गोष्ठी में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, जिलाधिकारी, नगर अयुक्त अपर जिलाधिकारी प्रशासन, पुलिस अधीक्षक अपर पुलिस अधीक्षक नगर, व्यापार मंडल के पदाधिकारी गण तथा गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
