पालाचौरई रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म उन्नयन की मांग पर रेलवे ने लिया संज्ञान, तकनीकी टीम ने किया सर्वे | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पालाचौरई रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म उन्नयन की मांग पर रेलवे ने लिया संज्ञान, तकनीकी टीम ने किया सर्वे | New India Times

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पालाचौरई रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म उन्नयन को लेकर रेलवे ने संज्ञान लिया है। रेलवे की तकनीकी टीम ने स्टेशन का निरीक्षण कर प्लेटफॉर्म की लंबाई एवं ऊँचाई का सर्वे किया है। बताया जा रहा है कि स्टेशन के पुनर्निर्माण एवं उन्नयन के लिए प्रस्ताव भी भेजा गया है, जिस पर जल्द कार्रवाई होने की संभावना है।

गौरतलब है कि भाजपा नगर मंडल जुन्नारदेव के मीडिया प्रभारी भूपेंद्र साहू ने 17 जुलाई को जुन्नारदेव रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यक्रम के दौरान सांसद विवेक ‘बंटी’ साहू के माध्यम से मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) को पालाचौरई रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म की ऊँचाई बढ़ाने की मांग संबंधी ज्ञापन सौंपा था।

उस समय डीआरएम ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लगभग एक सप्ताह बाद रेलवे की तकनीकी टीम पालाचौरई रेलवे स्टेशन पहुँची, जहाँ प्लेटफॉर्म की लंबाई एवं ऊँचाई का सर्वेक्षण और नाप-जोख का कार्य किया गया। इससे क्षेत्रवासियों में उम्मीद जगी है कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्लेटफॉर्म की ऊँचाई बढ़ाने सहित अन्य आवश्यक उन्नयन कार्यों को जल्द स्वीकृति मिल सकती है।

हालांकि, इस संबंध में रेलवे की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा जारी नहीं की गई है। क्षेत्रवासी जल्द स्वीकृति मिलने और निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.