एनटीपीसी कहलगाँव के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 260 ग्रामीणों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ | New India Times

अतीश दीपंकर ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

एनटीपीसी कहलगाँव के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 260 ग्रामीणों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ | New India Times

बिहार के भागलपुर जिले के कहलगाँव क्षेत्र में ग्रामीणों तक गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने के उद्देश्य से एनटीपीसी कहलगाँव के जीवन ज्योति अस्पताल एवं सीएसआर विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम सौर, ग्राम पंचायत कैरिया, प्रखंड कहलगाँव, जिला भागलपुर (बिहार) में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया।

एनटीपीसी कहलगाँव के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 260 ग्रामीणों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ | New India Times

शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें 260 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। शिविर में डॉ. कन्हैया लाल यादव एवं डॉ. अभिनंदन जे. श्रीयन ने मरीजों की विस्तृत स्वास्थ्य जाँच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।

एनटीपीसी कहलगाँव के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 260 ग्रामीणों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ | New India Times

इस दौरान मरीजों का रक्तचाप (बीपी), रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) सहित सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार लाभार्थियों को निःशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया।

शिविर के सफल संचालन में एनटीपीसी कहलगाँव की सीएसआर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम ने स्थानीय स्तर पर जनसंपर्क, पंजीकरण, शिविर स्थल की व्यवस्था तथा लाभार्थियों के सुचारु प्रबंधन में सक्रिय सहयोग दिया, जिससे कार्यक्रम व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न हुआ।

वहीं, जीवन ज्योति अस्पताल की चिकित्सकीय एवं सहयोगी टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श तथा दवा वितरण की संपूर्ण प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संचालित किया।

यह स्वास्थ्य शिविर एनटीपीसी कहलगाँव जीवन ज्योति अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. कृष्णकांत चौधरी के मार्गदर्शन एवं निगरानी में आयोजित किया गया। उनके नेतृत्व में चिकित्सा दल एवं सीएसआर टीम के समन्वित प्रयासों से ग्रामीणों को उनके गाँव में ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं, जिससे उन्हें उपचार के लिए दूरस्थ क्षेत्रों की यात्रा करने की आवश्यकता नहीं पड़ी।

स्थानीय ग्रामीणों ने एनटीपीसी कहलगाँव के जीवन ज्योति अस्पताल एवं सीएसआर विभाग की इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के नियमित आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।

एनटीपीसी की जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) प्रिया ने कहा कि यह पहल एनटीपीसी कहलगाँव की सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के प्रति प्रतिबद्धता तथा ग्रामीण समुदाय के स्वास्थ्य एवं कल्याण को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.