राकेश यादव, ब्यूरो चीफ, सागर (मप्र), NIT:

तहसील देवरी में नवागत तहसीलदार वर्षा दुबे ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने सीएम हेल्पलाइन और फार्मर आईडी से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं।

