बज़मे नूरी संगठन कई वर्षों से ज़रूरतमंद एवं गरीबों की कर रही है मदद | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

बज़मे नूरी संगठन कई वर्षों से ज़रूरतमंद एवं गरीबों की कर रही है मदद | New India Times

राजधानी भोपाल की बज़मे नूरी संगठन द्वारा दतिया ज़िले के भांडेर में अपनी नई शाखा के विस्तार को लेकर भोपाल के ड्रीम कॉन्स रेस्टोरेंट में एक अहम बैठक की। इस बैठक में आगे की कार्य योजना पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही साथ दतिया ज़िले से आये हुऐ महमानों का संगठन ने स्वागत एवं सम्मान भी किया। आपको बता दें कि बज़मे नूरी संगठन भोपाल में कई वर्षों से गरीब एवं मध्यम वर्ग के परिवारों की चाहे वह किसी भी धर्म या समुदाय के हों सेवा कर रही है। समय-समय पर उन्हें शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं, खाने-पीने की वस्तुएं, कपड़े, कंबल उपलब्ध करना एवं स्वास्थ्य सेवा से संबंधित कैंप लगाकर उनकी मदद लगातार करती चली आ रही है।

बज़मे नूरी संगठन कई वर्षों से ज़रूरतमंद एवं गरीबों की कर रही है मदद | New India Times

संगठन के अध्यक्ष डा. सोहेल मकरानी ने NIT संवाददाता से बात करते हुऐ बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि आने वाले सप्ताह में लगभग 100 से अधिक लोगों को इस ठंड के मौसम में कंबल वितरण का कार्य किया जाएगा हमारे बज़मे नूरी संस्था सभी वर्गों एवं धर्म के व्यक्तियों का सम्मान करते हुए निस्वार्थ भाव से सभी जरूरतमंद लोगों की सेवा कई वर्षों से लगातार कर रही है। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए। बैठक में मुख्य रूप से मौलाना महफूज रहमान, समीम कुरेशी, सुल्तान अली, मुस्ताक अहमद,डॉक्टर सोहेल मकरानी, मोहम्मद रजा, यूशुफ भाई, मुस्तफा भाई, इकबाल भाई, रियाज भाई आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article