कालाबाज़ारी में जा रहा राशन का चावल पकड़ा, राशन दुकानदार सहित 3 पर जानेफल थाने में अपराध दर्ज | New India Times

कासिम खलील, बुलढाणा (महाराष्ट्र), NIT; ​कालाबाज़ारी में जा रहा राशन का चावल पकड़ा, राशन दुकानदार सहित 3 पर जानेफल थाने में अपराध दर्ज | New India Timesगरीब जनता को मिलने वाला सस्ते दाम के राशन अनाज वितरण की ज़िम्मेदारी जिन पर सौंपी गई है वही लोग जनता का हक मार कर इस अनाज को कालाबाज़ारी में बेच रहे है। विगत रात में ग्रामस्थों की सतर्कता से कालाबाज़ारी में जा रहा राशन का अनाज पकड़ लिया गया है। इस मामले में जानेफल पुलिस थाने में राशन दुकानदार सहित 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया जबकि राशन दुकानदार फरार हो गया है।

 बुलढाणा ज़िले में पिछले कुछ माह से राशन की कालाबाज़ारी तेज़ी से चल रही है जिस की भनक लगने के बाद जिलाधीश चन्द्रकांत पुलकुंडवार व एसपी शशि कुमार मीणा ने कड़ा रूख अपनाते हुए प्रशासन को सतर्क रहने व राशन तस्करों पर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दे रखे थे, जिसके नतीजे में बीते 2 माह में बुलढाणा ज़िले में विविध स्थानों पर छापा मारते हुए पुलिस व राजस्व विभाग ने कालाबाज़ारी में जाने वाला हज़ारों क्विंटल राशन का अनाज पकड़ते हुए राशन माफियाओं में खलबली मचा दी थी। ​कालाबाज़ारी में जा रहा राशन का चावल पकड़ा, राशन दुकानदार सहित 3 पर जानेफल थाने में अपराध दर्ज | New India Times13 अक्टूबर की रात में मेहकर तहसील अंतर्गत ग्राम मांडवा समेट डोंगर के राशन दुकानदार शेषराव लालसिंह राठोड ने ऐपे रिक्शा क्र.MH-28-T-2004 में अपनी राशन की दूकान का करीब 6 क्विंटल चावल लाद कर उसे कालाबाज़ारी में बेचने के लिए रवाना किया, उधर कुछ सतर्क नागरिक राशन दुकानदार राठोड की इस कालाबाज़ारी से तंग आये हुए तो जो इस वाहन को पकड़ने की तैयारी में थे.गांव से वाहन के निकलने के बाद कुछ दुरी पर नागरिकों ने वाहन को पकड़ लिया और इसकी जानकारी मेहकर तहसील कार्यालय के निरीक्षण अधिकारी सय्यद अहेसानोद्दीन को दी जिन्होंने तत्काल जानेफल पुलिस स्टेशन के थानेदार राहुल मोरे को घटना से अवगत कराते हुए पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजने की सुचना दी.फौरन ही जानेफल थाने के पीएसआई रामेश्वर राठोड,शरद बाठ,संदेश राठोड सहित गांव के कोतवाल रामेश्वर शिंदे ने वहाँ पहोंच कर राशन के चावल से लदे वाहन और 2 लोगों को अपने कब्ज़े में ले लिया.वाहन में 13 कट्टे चावल कीमत 12 हज़ार 870 और वाहन की कीमत 80 हज़ार ऐसा कुल 92 हज़ार 870 रुपए का माल पकड़ा.आज निरीक्षण अधिकारी सय्यद की शिकायत पर जानेफल थाने में राशन दुकानदार शेषराव राठोड,वाहन चालक समाधान खवले तथा अमोल कंकाल के खिलाफ इ.सी एक्ट की धारा 3,7 के तहत अपराध दर्ज करते हुए आरोपी खवले व कंकाल को गिरफ्तार कर लिया है जबकि आरोपी राशन दुकानदार राठोड फरार बताया जा रहा है।

By nit