22 लाख की चोरी का हुआ पर्दाफाश, अन्तर्राजीय गिरोह के सदस्य गिरफ्तार | New India Times

इरफान खान, अलीराजपुर ( मप्र ), NIT; ​​22 लाख की चोरी का हुआ पर्दाफाश, अन्तर्राजीय गिरोह के सदस्य गिरफ्तार | New India Times

पुलिस कप्तान कार्तिकेयन के मार्गदर्शन में पुलिस ने अन्तर्राजीय चोर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर 22 लाख रुपये की चोरी की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक  ने बताया कि आरोपी कमलेश के विरूद्ध कई राज्यों में आपराधिक प्रकरण पहले से ही दर्ज हैं और रमेश एक आदतन अपराधी है।

1 सितंबर की रात्रि में चंद्रशेखर आजाद नगर निवासी काईद पिता शब्बीर बोहरा के बंद मकान में अज्ञात चोरों द्वारा घर का ताला तोड़कर सोने के जेवर और ₹20000 नगदी सहित कुल ₹80000 का माल चुराकर ले गए थे। सूचना पर पुलिस के द्वारा अपराध क्रमांक 266/17 धारा 457, 380 भादवी का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इसी प्रकार 7 सितंबर 2017 की रात्रि में जेना गहढ़वाल निवासी चंद्रशेखर आजाद नगर के मकान की खिड़की तोड़कर अज्ञात चोरों के द्वारा अल्मारी में रखे सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी 1लाख रूपये कुल कीमत करीब ₹22लाख का माल चुरा कर लेएगए। थाना चंद्रशेखर आजाद नगर पुलिस के द्वारा 273 /17 धारा 457, 380 के तहत दर्ज कर विवेचना में लिया गया। चोरी की वारदातों को चुनौतीपूर्ण मानते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने निरीक्षक जनक सिंह रावत के नेतृत्व में टीम का गठन किया। गठित टीम द्वारा चोरी के सामान की पतारसी की आरोपी रमेश पिता मंजू भारत पिता बिस्तर निवासी कोटा जोगिया निवासी सेवर,  कमलेश किशोर सिंह निवासी आजादनगर को मुखबिर की सूचना पर 13 अक्टूबर 2017 को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। उक्त आरोपियों ने दोनों वारदातों में शामिल होना कुबूल किया तथा इनके  पास से 12लाख रुपए कीमत के सोना चांदी के जेवर की घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं ताला तोड़ने का औज़ार जब्त किया गया तथा पुलिस रिमांड भी लिया गया है ताकि और वारदातो के बारे में गहन पूछताछ की जा सके।

पुलिस टीम के विशेष रुप निरिक्षक जनकसिह रावत,  आमबुआ थाना प्रभारी,  नायक एवं पुलिस स्टाप का सराहनीय योगदान रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article