मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय द्वारा बी कॉम तृतीय वर्ष के छात्रों के लिए वित्तीय साक्षरता पर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप-प्राचार्य व वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो. अनुराग अग्रवाल तथा अतिथियों ने स्वामी शुकदेवानंद के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि करके किया। डा. देवेंद्र सिंह ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। राष्ट्रीय प्रतिभूति बाज़ार संस्थान से आए विषय विशेषज्ञ, मुख्य वक्ता, मुकुल श्रीवास्तव ने वित्तीय शिक्षा पर बोलते हुए कहा कि वित्तीय नियमों वा कार्यप्रणाली का ज्ञान होने से सरकार की ऋण योजनाओं का लाभ उठाने तथा अपना उद्यम स्थापित करने में सरलता रहती है। वित्तीय शिक्षा प्राप्त छात्र कम लागत पर स्वरोजगार करने में सफल रहते हैं। यह छोटी बचतों को नियोजित तरीके से व्यवस्थित करके व्यवसायिक कार्य में लगाना सिखाती है। साथ ही यह व्यवसाय के लिए बाहरी साधनों से वित्त को आसानी से जुटाया भी सिखाती है। कम लागत पर ऋण लेना और उसका शीघ्र भुगतान करना भी वितीय नियोजन का अंग है। डा रुपक श्रीवास्तव के संचालन में हुए सेमीनार में शफीउद्दीन व अखिल वर्मा तथा डा कमलेश ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। अंत में डा अनुराग अग्रवाल ने धन्यवाद किया। कार्यक्रम में डा. अजय कुमार वर्मा, डा. सन्तोष प्रताप सिंह, डा. सचिन खन्ना, डा. मोहिनी शंकर, पोथीराम, देव सिंह कुशवाहा आदि शिक्षकों सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
