मक़सूद अली, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

सदा-ए-उर्दू मल्टीपर्पज सोसायटी की ओर से MAHATET परीक्षा उत्तीर्ण कर सरकारी शिक्षक के पद पर नियुक्त हुए समाज के सदस्यों का सम्मान किया गया। सोसायटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सफल अभ्यर्थियों के निवास पर पहुंचकर उन्हें ट्रॉफी प्रदान की और उनकी उपलब्धि पर बधाई दी।
इस अवसर पर निकहत अल्ताफ कुरैशी, सैयद मुबाश्शिर अनवर, शाहीन परवीन मोहम्मद शकील, सैयद इकरामुद्दीन सैयद ग्यासुद्दीन तथा सैयद निकहत सुल्ताना सैयद गौस का सम्मान किया गया।
सोसायटी के सदस्यों ने नव नियुक्त शिक्षकों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण, ईमानदारी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से समाज की सेवा करने का आह्वान किया। साथ ही उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए दुआ की।
सम्मान समारोह के दौरान समीउल्लाह खान, शारिक शेख, कामिल रजा, मोहम्मद सुफियान तथा ब्रदर साकिब सहित सदा-ए-उर्दू मल्टीपर्पज सोसायटी के सदस्य मौजूद रहे। सोसायटी की इस पहल को शैक्षणिक उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने और शिक्षक बनने के इच्छुक युवाओं का हौसला बढ़ाने की दिशा में सराहनीय प्रयास बताया गया।

