कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया नागर सिंह चौहान का काफिला पहुंचा मेघनगर, समर्थकों ने किया ज़ोरदार स्वागत | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर में मध्य प्रदेश शासन के दो कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया, एवं नागर सिंह चौहान, का जगह-जगह मंच बनाकर नगर की जनता सहित जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक संस्थाओं के वरिष्ठ नागरिकों ने स्वागत किया।

मेघनगर नगर परिषद ने नगर के मुख्य द्वार बिजासन माता मंदिर के सामने नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार, उपाध्यक्ष भूपेश भानपुरिया, जिला महामंत्री गौरव खंडेलवाल, मंडल अध्यक्ष सचिन प्रजापत, वेद प्रकाश बसेर, पार्षद संतोष परमार, राकेश लोढा, नगर परिषद कर्मचारी उपस्थित थे।

इसी तरह कमांडर चौक झाबुआ रोड़, पंचाल समाज, अलमदार कमेटी मुस्लिम समाज, साई चौराहा, आजाद चौक, दशहरा मैदान रोटरी क्लब अपना, पत्रकार संघ आदि ने स्वागत किया।

मेघनगर में मंत्री दव्य का प्रथम आगमन होने से पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया।
मंत्री दव्य के स्वागत के लिए घंटों इंतजार करते रहे लोग।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.