खाद्य एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल द्वारा व्यावसायिक प्रतिष्ठान, होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों का किया गया आकस्मिक निरीक्षण | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

खाद्य एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल द्वारा व्यावसायिक प्रतिष्ठान, होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों का किया गया आकस्मिक निरीक्षण | New India Times

कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा के आदेशानुसार एसडीएम तरुण जैन के मार्गदर्शन में थांदला क्षेत्र में हाट बाजार के दिन खाद्य एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल द्वारा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों औचक निरीक्षण किया गया। थांदला पेटलावद रोड पर स्थित प्रेम ढाबा एवं रेस्टोरेंट न्यू देवराज होटल स्थान पर व्यावसायिक प्रवर्ग के गैस सिलेंडरों का उपयोग करना पाया गया।

खाद्य एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल द्वारा व्यावसायिक प्रतिष्ठान, होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों का किया गया आकस्मिक निरीक्षण | New India Times

इसी प्रकार निरीक्षण में पेटलावद रोड स्थित मारुति होटल से घरेलू प्रवर्ग के गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग पाए जाने से दो सिलेंडरों को मौके से जप्त किया जाकर प्रकरण बनाया गया है। नायब तहसीलदार पल्केश परमार एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी थांदला सुरेश तोमर जांच कारवाई में उपस्थित रहे। क्षेत्र में आगे भी ऐसे ही जांच कार्यवाही जारी रहेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article