शिक्षिका ने डंडे से बच्चों की जमकर की पिटाई, कई बच्चे हुए बेसुध | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शिक्षिका ने डंडे से बच्चों की जमकर की पिटाई, कई बच्चे हुए बेसुध | New India Times

टीचर ने बच्चों की बड़ी बेरहमी से डंडे से पिटाई की। जनपद के थाना चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किला स्थित कंपोजिट विद्यालय की सहायक अध्यापिका पूर्णिमा रस्तोगी को उस वक्त गुस्सा आ गया जब खेल रहे किसी बच्चे की गेंद उनको जा लगी, गेंद लगने से शिक्षिका इतनी गुस्सा हुई की अपना आपा ही खो बैठीं। बताया जा रहा की अध्यापिका को जो भी विद्यार्थी दिखा उसको जमकर डंडे से पीट पीट कर अधमरा कर दिया, कई बच्चे बेसुध हो गए तो कई बच्चे बेहोश हो गए। इस घटना की जानकारी जब अभिभावकों को और क्षेत्रीय वासियों को हुई तो सब लोग स्कूल की तरफ दौड़ पड़े। बच्चों की हालत देखकर मां-बाप तड़प उठे, अभिभावकों और क्षेत्रीय वासियों ने रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही चौक कोतवाली पुलिस सहित आल्हा अधिकारी और बीएसए घटनास्थल पर पहुंचे और घायल बच्चों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, कक्षा 8 की 9 रैना और रामशा, अरिवा, कक्षा 7 की छात्र शोएब, आसिफा को भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद सभी बच्चों को छुट्टी दे दी गई। विद्यार्थियों की माने तो शिक्षिका स्कूल में इससे पूर्वी कई बार बच्चों के साथ मारपीट कर चुकी है जिसके कारण बच्चे उनसे बहुत ज्यादा डरते हैं। गनीमत तो या रही की शिक्षिका की पिटाई से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, यदि कोई हादसा हो जाता तो शिक्षा के मंदिर पर सवालिया निशान लग जाता है।

नगर शिक्षा अधिकारी सपना रावत ने बताया कि शिक्षिका ने पूर्व में भी इस तरह की हरकतें की है इस पर उनको निलंबित किया गया था इसके बाद भी उनका व्यवहार नहीं बदला बाद में बहाल होने पर शिक्षिका पूर्णिमा रस्तोगी को एआरपी बनाया गया था तब भी उनका व्यवहार ठीक नहीं रहा। पूर्णिमा ने मेरे साथ भी अभद्रता की थी इसकी शिकायत उन्होंने उच्च अधिकारियों से की थी बाद में पूर्णिमा को कंपोजिट विद्यालय किला में तैनात किया गया था। सुधीर जायसवाल एसपी सिटी ने बताया कि चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किला में कंपोजिट विद्यालय में टीचर द्वारा बच्चों की पिटाई के मामले में चौक कोतवाली में आईपीसी की धारा 323, 504 व 556 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article