विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का हुआ आयोजन | New India Times

सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का हुआ आयोजन | New India Times

खीरों विकास खंड के ग्राम पंचायत अकोहरिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को हुआ। जिसमें मण्डल अध्यक्ष शिवराम सिंह एवं खंड विकास अधिकारी अंजू वर्मा प्रवासी वीरेंद्र गौतम ने सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत ग्राम सभा अकोहरिया में मोदी जी की गारंटी वाली गाड़ी पहुंची। यहां प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन सुनने के बाद मण्डल अध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा विकसित भारत यात्रा का मुख्य उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना और कमजोर आबादी तक कल्याणकारी योजना के लाभ पहुंचाने की सुविधा प्रदान करना है।

यह अभियान नागरिकों तक पहुंचने, सूचना का प्रसार करने, लोगों से सीखने और प्रक्रिया में लाभार्थियों का नामांकन करने पर केंद्रित है। विकसित भारत संकल्प यात्रा सेमरी मंडल में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को मिर्जापुर में प्राथमिक विद्यालय में हुआ सेमरी मंडल अध्यक्ष कालिका पंडित व जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत प्रमुख सरकारी योजनाएँ कई सरकारी योजनाएं इस पहल का अभिन्न अंग हैं, जिनमें आयुष्मान भारत-पीएमजेएवाई, पीएम गरीब कल्याण, पीएम आवास योजना, पीएम उज्ज्वला योजना, पीएम विश्वकर्मा, पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, पोषण अभियान, जल जीवन मिशन, स्वामित्व, जन धन योजना एवं अन्य शामिल हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शिवराम सिंह प्रवासी वीरेंद्र गौतम सेमरी मंडल अध्यक्ष कालिका पंडित वीरेंद्र जी वरिष्ठ भाजपा नेता जंग बहादुर सिंह उपाध्यक्ष शिवराज वर्मा उपाध्यक्ष राजन सिंह सहित सभी विभाग लोग सहित काफी संख्या में ग्रामीण सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article