विदिशा में 7 से 9 दिसम्बर तक आयोजित 9th सेंट्रल साउथ जोन IAPSM २०२३ कांफ्रेंस में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की टीम ने लिया हिस्सा | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

विदिशा में 7 से 9 दिसम्बर तक आयोजित 9th सेंट्रल साउथ जोन IAPSM २०२३ कांफ्रेंस में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की टीम ने लिया हिस्सा | New India Times

विदिशा में 7 से 9 दिसम्बर तक आयोजित 9th सेंट्रल साउथ जोन IAPSM २०२३ कांफ्रेंस में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की टीम ने हिस्सा लिया। सहायक प्राध्यापक डॉ मनोहर भाटिया के साथ टीम में पीजी द्वितीय वर्ष छात्र डॉ कल्पना आर्य, पीजी प्रथम छात्र डॉ विक्रमजीत मित्रा एवम सांख्यिकीविद श्री विकास पांडे सम्मिलित हुए।

दतिया चिकित्सा महाविद्यालय की टीम ने कांफ्रेंस में विभिन्न विषयों से संबंधित कुल चार शोध पत्र प्रस्तुत किये जिनके शीर्षक, दतिया शहर के सरकारी स्वास्थ्य कर्मियों के बीच जलवायु परिवर्तन और मानव स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय कार्यक्रम के संबंध में ज्ञान, दृष्टिकोण और प्रथाओं का मूल्यांकन, दतिया जिले के मध्य प्रदेश में स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के बीच स्वच्छ प्रथाओं का मूल्यांकन अध्ययन और जानवरों के काटने, रेबीज के संबंध में जानवरों के काटने के पीड़ितों के ज्ञान अध्ययन इत्यादि।

कांफ्रेंस में राष्ट्रीय स्तर के चिकित्सकों ने भाग लिया एवं शोध पत्र प्रस्तुत किए। डॉ मनोहर भाटिया शोध प्रस्तुत करने के एक सत्र में सह-अध्यक्ष के रूप में नामित किए गए। अधिष्ठाता डॉ दिनेश उदैनिया एवम विभागाध्यक्ष डॉ प्रदीप शुक्ला ने सभी चिकित्सकों को बधाई दी एवम इस प्रकार की कांफ्रेंस में और अधिक भाग लेने पर जोर दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.