आचार संहिता खत्म होते ही कलेक्टर ने जनसुनवाई में प्राप्त किये आवेदन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

New India Times

झाबुआ विधानसभा निर्वाचन- 2023 के समाप्त होते ही कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा द्वारा मंगलवार को जनसुनवाई ली गई। जनसुनवाई में कुल 16 आवेदन प्राप्त हुए।

प्रार्थी रमेश भाबोर निवासी कालीदेवी द्वारा 18 सितम्बर को सी एम हेल्पलाइन पर अपनी बहु की डिलेवरी की अनियमितता के संबंध में श्रीमती कुरैशी एवं श्रीमती सुनीता बिरथरे के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई गई थी, शिकायत बीएमओ के द्वारा निराधार बताकर बन्द करवा दी गई, बच्चे की डिलेवरी को 03 माह हो जाने के बाद भी जन्म प्रमाण पत्र नहीं दिए जाने पर एवं श्रीमती सुनीता बिरथरे से जन्म प्रमाण पत्र मांगने पर 3000 रुपयों की डिमांड की जा रही है। अतः प्रार्थी द्वारा इस घटना की जाँच करने एवं जन्म प्रमाण पत्र प्रदान किए जाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।

प्रार्थी गुलसिंह डामोर एवं पवन गुलशन डामोर निवासी बुचाडूंगरी द्वारा ग्राम सासापुरा में बिना अनुमति से तलब वालों की जाँच कर बंद करने के संबंध में, प्रार्थी ओमप्रकाश बुंदेला द्वारा पुरे जिले में छात्रावास अधीक्षक, अधीक्षिका एवं प्रभारी जो 3 वर्ष से अधिक कार्य कर चुके हैं एवं संविदा वर्ग-3 के स्थान पर संविदा वर्ग-2 को प्रभार दिए जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। ग्राम रंगपुरा तहसील एवं जिला झाबुआ निवासी लिमजी पिता भूरा भूरिया को तहसीलदार झाबुआ द्वारा 19 जुलाई, 2023 को नामान्तरण आदेश पारित किया गया था, जिसका पालन संबंधित पटवारी द्वारा नहीं किया जा रहा है, अतः प्रार्थी द्वारा नामांतरण आदेश के आधार पर संबंधित पटवारी को आदेशित कर प्रार्थी का नाम उक्त भूमि में चढ़वाए जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया।

प्रवीण पिता स्व.मणिलाल पडियार एमआईजी 111 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी जिला झाबुआ के द्वारा पिछले 7 वर्षों से मध्यप्रदेश शासन की दिव्यांगजनों के लिए बनाई गई स्कीम के लिए आवेदन किया जा रहा है, परन्तु न्याय नहीं मिलने पर प्रार्थी ने हाईकोर्ट में अपील की एवं न्याय प्राप्त किया।

अतः प्रार्थी ने सिंगल बैच एवं डबल बैच के आदेशो को संज्ञान में लेकर दिव्यांग प्रार्थी को न्याय प्रदान करने हेतु आवेदन दिया।

इस प्रकार जनसुनवाई में कुल 16 आवेदन आए। सम्बंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर एस.एस. मुजाल्दा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रेखा राठौर एवं सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.